शाम की चाय के साथ लें क्रिस्पी ‘चीज़ बॉल्स’ का मज़ा

Quick Recipe: only 15 minutes

सीखें बनाने का आसान तरीका

शाम की चाय के साथ लें क्रिस्पी ‘चीज़ बॉल्स’ का मज़ा

~ साक्षी सिन्हा

Lifestyle Desk: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और क्रिस्पी ढूंढ रहे हैं, तो ‘चीज़ बॉल्स’ एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। आज हम पाठकों के लिए लाए हैं बाज़ार जैसे परफेक्ट चीज़ बॉल्स बनाने की सीक्रेट रेसिपी…

https://youtube.com/shorts/RqTmhDGV9fk?si=OQVEvbkWvS16JkHA

सिर्फ 15 मिनट में करें तैयार

चीज़ बॉल्स बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद बेसिक चीज़ों की ही ज़रूरत है।

मुख्य सामग्री: उबले आलू, मोज़ेरेला चीज़, और कॉर्न फ्लोर।

स्वाद का तड़का: लहसुन, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो इसे इटैलियन टच देते हैं।

बनाने का तरीका (Step-by-Step)

बेस तैयार करें: सबसे पहले उबले आलू में मसाले और कॉर्न फ्लोर मिलाकर एक नरम डो (Dough) तैयार कर लें।

फिलिंग: छोटी-छोटी लोइयां (Dough balls) बनाकर उनके बीच में चीज़ का टुकड़ा भरें।

क्रंच फैक्टर: बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें ताकि तलते समय ये बाहर से एकदम कुरकुरे बनें।

प्रो टिप: चीज़ बॉल्स को तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे ये तेल में फटेंगे नहीं और चीज़ अच्छी तरह सेट रहेगा।

डेंगू बुखार: लक्षण, कारण, निदान, उपचार और रोकथाम

डेंगू बुखार: लक्षण, कारण, निदान, उपचार और रोकथाम डेंगू बुखार (Dengue fever) हमेशा से ही ध्यान खींचने वाला मामला रहा है। एक प्रसिद्ध कहावत है जो कहती है कि “यदि आप मानते हैं कि प्रभाव डालने के लिए आप बहुत छोटे हैं, तो आपने मच्छरों के साथ रात नहीं बिताई है।” इसलिए, अपनी सेहत को […]

डेंगू बुखार: लक्षण, कारण, निदान, उपचार और रोकथाम

DRDO ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण

तीन किलोमीटर तक कर देंगे नेस्तनाबूद

चंद सेकेंड में दुश्मन होगा खाक

23 सितंबर 2020
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया है। डीआरडीओ के अनुसार कई-प्लेटफ़ॉर्म लांच क्षमता के साथ इसे विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन में लगी बंदूक से फायर कर इसका तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है।
डीआरडीओ ने बताया कि सफल परीक्षण से यह पता चला है कि यह मिसाइल तीन किलोमीटर तक बैठे टागरेट को अपना निशाना बना सकती है। ये कई सारे प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है। मौजूदा समय में एमबीटी अर्जुन की एक बंदूक से तकनीकी मूल्यांकन के परीक्षणों से गुजर रहा है।

रक्षामंत्री की DRDO को बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अहमद नगर में केके रेंज (एसीसी एंड एस) में एमबीटी अर्जुन से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई, भारत को डीआरडीओ पर गर्व है, जो निकट भविष्य में आयात निर्भरता को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।
—-

यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री को लेकर सीएम से मिले मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर ने की योगी आदित्यनाथ से भेंट

उत्तर प्रदेश में नई फिल्म इंडस्ट्री बनाने की कवायद


लखनऊ। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान यूपी में नई फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
दो दिन पहले ही सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में एक उम्दा फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। योगी के इस ऐलान के बाद गोरखपुर से सांसद रवि किशन, मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया था।
कंगना रनोट ने भी की थी तारीफ
इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने सीएम योगी के बयान पर ट्वीट कर लिखा- योगी आदित्यनाथ की ओर से किए गए इस ऐलान की मैं सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई सुधार की जरूरत है। सबसे पहले हमें एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की जरूरत है, जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। हॉलीवुड को भी इससे फायदा मिल सके। एक इंडस्ट्री लेकिन कई फिल्म सिटी।

नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे इलाके हैं मुफीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाने की घोषणा की थी। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि यूपी उम्दा फिल्म सिटी तैयार करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार है। फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का इलाका बेहतर रहेगा।
—–

उत्तरप्रदेश में बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबदलों पर से रोक हटी



लॉकडाउन के चलते रुकी हुई थी प्रक्रिया

45000 से अधिक आये थे आवेदन


लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों की प्रक्रिया को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है।
उत्तरप्रदेश में बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबदलों पर से रोक हटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी मंज़ूरी
लॉकडाउन के चलते रुकी हुई थी प्रक्रिया-
महिलाओं, दिव्यांगों व सैनिक परिवारों की महिलाओं को दी जाएगी गई विशेष प्राथमिकता-
अंतर्जनपदीय तबादले के लिए 45000 आवेदन आए थे-
पारदर्शिता के लिए अपनाई गई आनलाइन प्रक्रिया-
यूपी में 54,120 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को मंजूरी-
इसमें पुरुष शिक्षक 25,814 हैं तो वहीं 28,306 महिला शिक्षिकाएं हैं-
बीमारी से ग्रस्त 2186 शिक्षक हैं तो दिव्यांग शिक्षक 2285 और सैन्य सेवाओं से जुड़े शिक्षकों के आवेदन के तहत 917 लोगों का ट्रांसफर किया गया।
—-

छुट्टा छोड़ने वाले गौ पालकों पर हो कार्रवाई

गौ संरक्षण के लिए भेजा सीएम को ज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गौ संरक्षण के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार नजीबाबाद राधेश्याम शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि गाय हमारी माता कहलाती है। लोग गाय पाल तो लेते हैं, उनका दूध पीते है, लेकिन उसकी उचित देखभाल नहीं करते। उनका पालन पोषण ठीक से ना होने के कारण वह सड़कों पर खुली घूमती हैं, जगह-जगह कूड़ा करकट खाकर अपना पेट भरती हैं, इससे उनके बीमार होने का खतरा तो बढ़ ही जाता है साथ ही साथ सड़कों पर खुले घूमने के कारण उनका एक्सीडेंट होकर दुर्घटना भी हो जाती है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की महंत योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गाय पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए जगह-जगह गौशाला खुलवा दी, लेकिन वहीं कुछ लोग गाय को दूध निकालने के बाद खुद ही छोड़ देते हैं। वह सड़कों पर इधर-उधर भटकती रहती हैं। दुर्घटना में गाय तो घायल होती ही है साथ में जनहानि भी होती है इस प्रकार के हादसे कई बार हो चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों में कोतवाली रोड पर हादसे हुए हैं। ऐसी गायों को या तो गौशाला पहुंचाया जाए या फिर उनके मालिकों पर कठोर कार्यवाही कर उनको दंड दिया जाए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा रितेश सैन, नामित सभासद जलालाबाद दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, मनोज राठी, ब्रह्मपाल सिंह, विक्की शर्मा, मनोज शर्मा, मंदीप धस्माना,शुभम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
—–

मनमानी पर उतारू बिजनौर ट्रैफिक पुलिस!

अफसरों की शाबासी हासिल करने को वाहन का चालान!

बिजनौर। वाहन चालान के आंकड़े बढ़ा कर अफसरों की शाबासी हासिल करने को यातायात पुलिस मनमानी पर उतारू हो गई है। इसकी बानगी ये है कि शक्ति चौराहे (शास्त्री चौक) पर घर के खड़ी एक कार का चालान काट दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2020 को रात्रि 11:16 बजे ट्रैफिक पुलिस बिजनौर द्वारा एक घर के नीचे खड़ी गाड़ी का चालान कर दिया गया। चालान में दर्शाया गया कि वाहन को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढ़ंग से खड़ा किया गया {parking the vehicle dangerously on any public place (MV act 1988 s 122,126 R/W177)}

पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी राइट-ऑफ-वे के अंदर नाले से आगे खड़ी थी। रोडसाइड लैंड कंट्रोल एक्ट के अनुसार छोड़ी गई भूमि पर दुकान के सामने खड़ी थी। रात्रि 11:16 पर किस यातायात में व्यवधान की वजह से यह चालान किया गया!
सर्वविदित है कि थाना कोतवाली शहर से शक्ति चौराहे (शास्त्री चौक) तक हर किसी के प्रतिष्ठान के सामने गाड़ी खड़ी रहती हैं, जबकि दिन के समय पीड़ित के घर के सामने गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
खास बात ये है कि बीएस4 मानक की उक्त कार की फिटनेस 11 फरवरी 2032 तक की है। वहीं बीमा 06 फरवरी 2021 तक मान्य है और 09 फरवरी 2032 तक का रोड टैक्स जमा है। यानि कि कुछ न कुछ ऐसा है, जिस कारण रात के अंधेरे में प्रताड़ना का यह कार्य किया गया।
—

फोटो देखकर समझा जा सकता है कि उक्त स्थान से कोई वाहन गुजरेगा तो आखिर क्यों!

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में ट्रैफिक शुरू


24 लिंक मोटर मार्ग अभी भी अवरूद्ध

गोपेश्वर (चमोली)। भूस्खलन से बाधित बदरीनाथ हाईवे को लामबगड़ में आवागमन के लिये खोल दिया गया है।
चमोली जिले में मंगलवार की रात्रि भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा आने के कारण बाधित हो गया था। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास खोल दिया गया है। वहीं जिले में अवरुद्ध 64 से अधिक लिंक मोटर मार्ग में से 40 सड़कों को खोल दिया गया है। दूसरी ओर 24 बंद सड़कें खोलने के लिये लोनिवि के मजदूर व मशीनें लगी हुई हैं।
आपदा परिचालन केंद्र चमोली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि से बुधवार सुबह तक हुई भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे समेत अनेक लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये थे। कारण यातायात बाधित हो गया था। बदरीनाथ हाई-वे को खोल दिया गया है।
—-

तीन महीने की फीस माफी को निकाला कैंडिल मार्च


कोरोना वैक्सीन जब तक न आए, तब तक न खुले स्कूल

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ठहराया विवेकहीन

सीएमएस प्रमुख जगदीश गांधी को अंतरर्राष्ट्रीय शिक्षा माफिया की उपाधि

लखनऊ। संस्था ‘एक आवाज़ एक मिशन’ के संयोजक राकेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों अभिवावकों ने फीस माफ़ न होने के विरोध में लखनऊ के एलडीए, आशियाना व कृष्णानगर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। संस्था के संयोजक राकेश तिवारी का कहना है कि कुछ राज्यों में फीस माफ़ की गई है और उत्तर प्रदेश के भी सैकड़ों विद्यालयों ने 3 महीने की फीस माफ़ कर दी है पर कुछ विद्यालय जैसे सीएमएस, विश्वनाथ अकादमी, स्प्रिंग डेल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक, स्टेला मैरी जैसे विद्यालय फीस न माफ़ करने पर अड़े हुए हैं। कहीं न कहीं इन सभी विद्यालयों के प्रबंधन शिक्षा माफिया के रूप में स्थापित हैं, जिनका कनेक्शन सरकार में बैठे बड़े-बड़े मंत्रियों से है, जिनकी पार्टियों को चुनाव के लिए यह विद्यालय प्रबंधन फंडिंग करते हैं।
संयोजक तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगे लाक डाउन ने लोगों की अर्थव्यवस्था पर गहरा आघात किया है, जिससे मध्यम व निम्न वर्ग के लोग अपने मूल दैनिक खर्चों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं फीस कहां से भरें। इस सम्बन्ध में मुख़्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री शर्मा की बातों में भी विरोधाभास लग रहा है। जहां सीएम योगी ने फीस देने के लिए अभिवावकों पर दबाव न डालने के लिए बोला है, वहीं उपमुख्यमंत्री शर्मा इन शिक्षा माफियाओं के रूप में स्थापित विद्यालयों की मदद कर रहे हैं और विवेकहीन हो चुके हैं। ‘एक आवाज़ एक मिशन” की लड़ाई सिर्फ लखनऊ की नहीं, लड़ाई पूरे उत्तर प्रदेश की है। मिशन ‘नो स्कूल नो फीस’ के लिए लड़ रहा है और यह लड़ाई जारी रहेगी।
साथ ही राकेश तिवारी ने बोला कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक स्कूल नहीं खुलना चाहिए क्यूंकि बच्चों की
सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार जनप्रतिनिधियों के सदन जैसे विधानसभा, विधान परिषद, संसद, राज्य सभा, नगर पालिका और जिला पंचायत खोले पर स्कूल नहीं खुलना चाहिए। विद्यालय पैसे ऐंठने के लिए ऑनलाइन पढाई का ढोंग कर रहे हैं, जिनकी फीस नहीं आ रही है उन्हें ऑनलाइन पढाई से रोका जा रहा है। जिन लोगों के घर में मल्टीमीडिया मोबाईल नहीं है उन घरों के बच्चे पढाई कैसे करें, विद्यालय अभिवावकों को बच्चों के हिसाब से उतने मल्टीमीडिया फ़ोन का इंतज़ाम कर दे हम फीस देने को तैयार हैं।
सीएमएस का गेट नम्बर 1 बंद 7 खोला
संयोजक तिवारी के अनुसार सीएमएस प्रमुख जगदीश गांधी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा माफिया हैं। सूत्रों के अनुसार सीएमएस के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। जब क्षेत्र को पॉजिटिव जोन घोषित किया गया तो सीएमएस गेट नंबर 1 को बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया गया और वहीं 7 नंबर गेट से कर्मचारियों को अंदर बुलाया जा रहा है अगर किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। सीएमएस के साथ विश्वनाथ अकादमी, स्प्रिंग डेल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक, स्टेला मैरी भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।
संयोजक तिवारी ने कहा अगर यह लोग नहीं सम्भले तो इनके खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोला जाएगा। अब यह लड़ाई लखनऊ की नहीं, लड़ाई पूरे उत्तर प्रदेश की है।
—–

पढ़ना जारी रखें “तीन महीने की फीस माफी को निकाला कैंडिल मार्च” →