बरेली: साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ की जयंती पर सजा कवियों का महाकुंभ

बरेली। साहित्यकार ज्ञान स्वरूप ‘कुमुद’ स्मृति-सम्मान समिति के तत्वावधान में स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कुमुद जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, साहित्य और कला जगत की तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रतिष्ठित ‘कुमुद सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा माँ शारदे और स्वर्गीय कुमुद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मोहन चंद्र पांडेय ने सुमधुर कंठ से मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की, जबकि उमेश चंद्र गुप्ता ने मनोहारी स्वागत गीत गाकर पधारे हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. तूलिका सक्सेना रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीलीभीत से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार संजय पांडेय ‘गौहर’, नवगीतकार रमेश गौतम एवं भारतेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की तथा पूरे मंच का सफल और कुशल संचालन डॉ. मुकेश ‘मीत’ द्वारा किया गया।

समारोह के मुख्य आकर्षण में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पीलीभीत के प्रख्यात गीतकार संजय पांडेय ‘गौहर’ को ‘कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से नवाजा गया। इसके साथ ही शिक्षा और साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रो. (डॉ.) तूलिका सक्सेना एवं डॉ. विमित वर्मा को ‘कुमुद स्मृति-सम्मान’ प्रदान किया गया।तीनों विभूतियों को संस्था के संरक्षक डॉ. महेश मधुकर, अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता एवं संस्थापक/सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने कुमुद जी के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक जीवन को याद किया। इसी क्रम में मंच पर मौजूद अतिथियों द्वारा साहित्यकार भारतेंद्र सिंह द्वारा रचित नई पुस्तक ‘पंछियों की पंचायत’ का भव्य लोकार्पण भी किया गया।

सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित हुए कवि सम्मेलन में स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से पधारे दिग्गज कवियों ने मंच संभाला। कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं, ओजस्वी गीतों और सरस काव्यपाठ से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुंदर और सधे हुए छंदों व कविताओं के दौर से कार्यक्रम में देर शाम तक समां बंधा रहा और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

इस भव्य साहित्यिक महाकुंभ में शहर और क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:संरक्षक डॉ. महेश मधुकर, अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, डॉ. विमित वर्मा, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, इंद्रदेव त्रिवेदी, शंकर स्वरूप सक्सेना, डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा, लोटा मुरादाबादी, कुलदीप वर्मा, अशोक उप्रेती, पी.के. दीवाना, नीलिमा रावत, डॉ. मिथिलेश राकेश, उमेश चंद्र गुप्ता, भूपेंद्र नाथ वर्मा, गणेश पथिक, डॉ. दीपंकर गुप्त, राम कुमार कोली, गजेंद्र सिंह, कैलाश मिश्रा ‘रसिक’, रामकुमार ‘अफरोज’, अभय सक्सेना, दीपांशी सक्सेना, प्रीती सक्सेना, पूनम सक्सेना, डॉ. प्रणब गौतम, संध्या सक्सेना, इशिका सिंघानिया, डॉ. रजनीश सक्सेना, रत्ना वर्मा, निर्भय सक्सेना, सरवत परवेज सहसवानी, कमलकांत तिवारी, उमेश अद्भुत, मनोज दीक्षित ‘टिंकू’, कमलकांत श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, प्रताप मौर्य, लक्ष्वेश्वर राजू, अभिषेक अग्निहोत्री, प्रकाश निर्मल, प्रवीन शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, राज नारायण गुप्ता, वेद प्रकाश सक्सेना ‘कातिब’, सुरेंद्र बीनू सिंहा, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, सुभाष जोशी, ऋषि कुमार शर्मा, आर.सी. पांडेय, डॉ. बी.एन. शास्त्री, पवन अंचल, श्रीकांत मिश्रा, अनुज चौहान, विवेक विद्रोही, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, रामधनी निर्मल, मिलन कुमार ‘मिलन’, नरेंद्र पाल सिंह, प्रकाश बाबू, एस.के. कपूर, प्रदीप रावत, आरोही रावत, आलोक सक्सेना एडवोकेट, अंजू, संजय सक्सेना, जिज्ञासु सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अनुराग उपाध्याय, रीतेश साहनी एवं रमेश रंजन समेत भारी संख्या में साहित्यप्रेमी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

उर्वरक की कालाबाजारी पर खाद विक्रेता के खिलाफ FIR

बिजनौर में कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद पुलिसिया कार्रवाई अफजलगढ़ के ‘स्वास्तिक खाद भण्डार’ पर संयुक्त टीम का औचक छापा, पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में मिला भारी अंतर दोषी प्रोपराइटर कुनाल तोमर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (3/7) के तहत मुकदमा दर्ज, दुकान पर नहीं मिली रेट लिस्ट जिला […]

उर्वरक की कालाबाजारी पर खाद विक्रेता के खिलाफ FIR

टेस्ट में बेस्ट, ये सब्जी है सर्वश्रेष्ठ

जादू का पिटारा है ये सब्जी टेस्ट में बेस्ट, ये सब्जी है सर्वश्रेष्ठ बीपी, डायबिटीज, अर्थराइटिस करता है दूर, वेट कंट्रोल में कारगर लखनऊ। आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। आज भी लोग विभिन्न रोगों को ठीक करने के लिए आयुर्वेद पर भरोसा करते हैं। ऐसी ही सब्जियों में शामिल पौष्टिकता से भरपूर टिंडा […]

टेस्ट में बेस्ट, ये सब्जी है सर्वश्रेष्ठ

आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर, क्या है मंदिर और मंदिर के महंत के चमत्कारों की कहानी? जानें धाम से सम्बंधित सभी जानकारी  आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर ~शैली, शालिनी सक्सेना खाटू श्याम का वास्तविक मंदिर राजस्थान के खाटू नामक शहर में स्थित है। इस मंदिर में ही खाटू श्याम […]

आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर

विजया एकादशी 2026: कल रखा जाएगा कठिन बाधाओं पर विजय दिलाने वाला व्रत

जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष एकादशी पर बन रहा है विशेष योग

भगवान विष्णु की आराधना से मिलता है विशेष पुण्य

विजया एकादशी 2026: कल रखा जाएगा कठिन बाधाओं पर विजय दिलाने वाला व्रत

~ शैली सक्सेना

नई दिल्ली/वाराणसी: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली ‘विजया एकादशी’ अपने नाम के अनुरूप जातकों को हर कार्य में विजय दिलाने वाली मानी जाती है। इस वर्ष विजया एकादशी का व्रत कल, 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वयं भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले समुद्र तट पर यह व्रत किया था।

शुभ मुहूर्त और तिथि का समय

ज्योतिष गणना के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत आज 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:22 बजे से हो रही है, जो अगले दिन 13 फरवरी को दोपहर 02:25 बजे तक रहेगी। शास्त्रों में ‘उदया तिथि’ (सूर्योदय के समय की तिथि) को प्रधानता दी जाती है, इसलिए व्रत कल शुक्रवार को ही संपन्न होगा।

* व्रत तिथि: 13 फरवरी 2026
* पारण (व्रत खोलने) का समय: 14 फरवरी, सुबह 07:00 बजे से 09:14 बजे के बीच

विजया एकादशी का पौराणिक महत्व

पद्म पुराण के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पूर्व जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त होती है। त्रेतायुग में जब रावण से युद्ध के लिए भगवान राम समुद्र तट पर पहुंचे थे, तब वकदालभ्य मुनि के सुझाव पर उन्होंने ससैन्य यह व्रत किया था, जिसके प्रताप से उन्हें रावण पर विजय प्राप्त हुई।

कैसे करें पूजा? (पूजन विधि)

* संकल्प: कल सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।
* कलश स्थापना: एक वेदी बनाकर उस पर सप्तधान्य रखें और स्वर्ण, चांदी या तांबे का कलश स्थापित करें।
* विष्णु आराधना: कलश पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर धूप, दीप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित करें।
* तुलसी अर्पण: भगवान विष्णु को तुलसी दल अत्यंत प्रिय है, इसे पूजा में अवश्य शामिल करें।

दान का विशेष महत्व

विजया एकादशी पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को फल, जल से भरा कलश, अनाज और वस्त्र दान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

संपादकीय टिप्पणी: भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे पारण के समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि सही समय पर व्रत खोलना ही पूर्ण फलदाई होता है।

प्राचीन ज्ञान का नया अवतार: बालों की देखभाल में लौट रहा लकड़ी का कंघा

बालों को स्वाभाविक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में भी करता है मदद प्राचीन ज्ञान का नया अवतार: बालों की देखभाल में लौट रहा लकड़ी का कंघा ~ Shalie Saxena लखनऊ, [27/02/2025] — आधुनिक प्लास्टिक के कंघों के बीच, सदियों पुराना लकड़ी का कंघा फिर से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ […]

प्राचीन ज्ञान का नया अवतार: बालों की देखभाल में लौट रहा लकड़ी का कंघा

आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर, क्या है मंदिर और मंदिर के महंत के चमत्कारों की कहानी? जानें धाम से सम्बंधित सभी जानकारी  आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर ~शैली, शालिनी सक्सेना खाटू श्याम का वास्तविक मंदिर राजस्थान के खाटू नामक शहर में स्थित है। इस मंदिर में ही खाटू श्याम […]

आस्था और विश्वास का केंद्र बना मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर

गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करवा कर बना प्रधान!

लखनऊ। पंचायत चुनाव में गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करवाकर आरक्षण प्राप्त करने वाले नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का शपथ ग्रहण रद करने के लिए ग्रामीणों ने शिकायत की है। इस मामले में डाक द्वारा कानून मंत्री, पंचायती राज मंत्री, पंचायती राज अधिकारी, जिलाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, उपजिलाधिकारी, अनुसूचित जाति आयोग, […]

गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करवा कर बना प्रधान!

गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद

2 मार्च को बिजनौर आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर जनपद के लोगों को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से बहुत उम्मीदें है। लोगों को भरोसा है कि 2 मार्च को योगी जी बिजनौर आएंगे तो वे गंगा एक्सप्रेस वे की […]

गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद

शाम की चाय के साथ लें क्रिस्पी ‘चीज़ बॉल्स’ का मज़ा

Quick Recipe: only 15 minutes

सीखें बनाने का आसान तरीका

शाम की चाय के साथ लें क्रिस्पी ‘चीज़ बॉल्स’ का मज़ा

~ साक्षी सिन्हा

Lifestyle Desk: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और क्रिस्पी ढूंढ रहे हैं, तो ‘चीज़ बॉल्स’ एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। आज हम पाठकों के लिए लाए हैं बाज़ार जैसे परफेक्ट चीज़ बॉल्स बनाने की सीक्रेट रेसिपी…

https://youtube.com/shorts/RqTmhDGV9fk?si=OQVEvbkWvS16JkHA

सिर्फ 15 मिनट में करें तैयार

चीज़ बॉल्स बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद बेसिक चीज़ों की ही ज़रूरत है।

मुख्य सामग्री: उबले आलू, मोज़ेरेला चीज़, और कॉर्न फ्लोर।

स्वाद का तड़का: लहसुन, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो इसे इटैलियन टच देते हैं।

बनाने का तरीका (Step-by-Step)

बेस तैयार करें: सबसे पहले उबले आलू में मसाले और कॉर्न फ्लोर मिलाकर एक नरम डो (Dough) तैयार कर लें।

फिलिंग: छोटी-छोटी लोइयां (Dough balls) बनाकर उनके बीच में चीज़ का टुकड़ा भरें।

क्रंच फैक्टर: बॉल्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें ताकि तलते समय ये बाहर से एकदम कुरकुरे बनें।

प्रो टिप: चीज़ बॉल्स को तलने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे ये तेल में फटेंगे नहीं और चीज़ अच्छी तरह सेट रहेगा।