उन्नाव पत्रकार हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

(उन्नव से डॉ अंशुमान)

लखनऊ। दिनदहाड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिव्या अवस्थी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।
10000 के इनामी मुख्य आरोपी दिव्या अवस्थी को पुलिस ने घटना के 11 वें दिन गिरफ्तार किया।
उन्नाव के शुक्लागंज थाने के सहजनी चौराहे पर 19 जून को पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एएसपी ईस्ट वीके पांडे ने किया खुलासा। घटना में प्रयोग की गई दो बाइक एक कार व तीन तमंचा भी बरामद किए गए।

इस मामले में 10 लोगों को नामजद किया गया था पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था, जिसने शूटरों द्वारा चार लाख की सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात पुलिस को बताई थी। तभी से पुलिस मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही थी। इनामी अपराधी दिव्या अवस्थी व कन्हैया अवस्थी सहित छह आरोपियों के पकड़े जाने से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
—-
समाचार सौजन्य से धारा आईटीआई-

टिक टॉक का केस लड़ने से रोहतगी का इंकार Sanjay Saxena…

टिक टॉक का केस लड़ने से रोहतगी का इंकार Sanjay Saxena नई दिल्ली। देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल व सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने चाइनीज ऐप टिकटॉक का भारत सरकार के खिलाफ केस लड़ने से मना कर दिया है। टिकटॉक पर लगे केन्द्र सरकार के बैन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर […]

टिक टॉक का केस लड़ने से रोहतगी का इंकार Sanjay Saxena…
समाचार सौजन्य से धारा आईटीआई

टिक टॉक का केस लड़ने से रोहतगी का इंकार

Sanjay Saxena


नई दिल्ली। देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल व सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने चाइनीज ऐप टिकटॉक का भारत सरकार के खिलाफ केस लड़ने से मना कर दिया है। टिकटॉक पर लगे केन्द्र सरकार के बैन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए टिकटॉक ने एडवोकेट मुकल रोहतगी से संपर्क किया है। उन्होंने स्वयं यह जानकारी दी।
भारत चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत के मद्देनज़र देश में चीन की चीजों व बिज़नेस डील के बहिष्कार की भारतीय जनता की मांग को देखते हुए एडवोकेट रोहतगी ने यह कदम उठाया है।

Information Technology Act के तहत लगी पाबंदी

चीन के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसमें TikTok और हेलो भी शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए (Section 69A of the Information Technology Act) के तहत इन पर पाबंदी लगाई। मंत्रालय के नोटिस में बताया गया कि ये 59 चीनी ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता,भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

पहले भी लगते रहे आरोप
चीनी ऐप्स पर भारतीयों के डेटा चुराने और इसे चीनी सर्वर पर भेजने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं,जिनमें कहा गया है कि एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध ये चीनी ऐप्स बिना यूजर्स की जानकारी के उनका डेटा चुराते और मिसयूज करते हैं। साथ ही यूजर्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से उन सर्वरों पर भेज रहे हैं, जो भारत के बाहर स्थित हैं।
मंत्रालय का कहना है कि 130 करोड़ भारतीयों के डेटा पर खतरा मंडरा रहा था, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। नोटिस में बताया गया है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और गृह मंत्रालय ने भी इन ऐप्स को बैन करने की सिफारिश भेजी है। इसके अलावा देश के नागरिकों और जन प्रतिनिधियों से भी इन ऐप्स के खिलाफ शिकायत मिली है।
—–

करोड़ों की रकम हजम करने में जुटा सामाजिक वानिकी प्रभाग

Sanjay Saxena

लखनऊ। मंडल मुरादाबाद के जनपद बिजनौर में सामाजिक वानिकी प्रभाग भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। बंद कमरे में चहेते ठेकेदार को टेंडर देकर करोड़ों के शासकीय धन का बंदरबांट शुरू हो गया है। यह ठेकेदार सेंचुरी जोन में नगर पालिका परिषद बिजनौर का नाला बनाने के मामले में पहले […]

करोड़ों की रकम हजम करने में जुटा सामाजिक वानिकी प्रभाग

विश्व पर्यावरण दिवस:जन्मदिन पर योगी ने किया पौधरोपण

जन्मदिन पर योगी ने किया पौधरोपण

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी रहे मौजूद

Sanjay Saxena
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण किया।
5 कालिदास मार्ग आवास पर आज सुबह सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने भी पौधारोपण में सहयोग किया। इस मौके पर सभी ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता पर जोर दिया।
—–

खाद्यान्न वितरण की ज़मीनी हक़ीक़त जानने फील्ड में उतरे अफसर


संजय सक्सेना


लख़नऊ। खाद्यआयुक्त, समस्त अपर खाद्य आयुक्त एवं खाद्य विभाग के समस्त विशेष सचिव दो दिवसीय फ़ील्ड दौरे पर हैं। मंशा ये है कि खाद्यान्न वितरण की ज़मीनी हक़ीक़तों का जायज़ा लिया जा सके और समस्त प्रवासी जनों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण भी सुचारू रूप से हो सके।
दिनांक 1 जून से अवरुद्ध प्रवासियों हेतु आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति और 1 किलो चना प्रति परिवार उचित दर विक्रेता द्वारा EPOS के माध्यम से दिया जा रहा है। 20 मार्च से अब तक 11.5 लाख सामान्य स्थायी NFSA राशन कार्ड और 30 लाख से अधिक यूनिट पुराने NFSA कार्डों में जोड़कर भी प्रवासी/ अवरुद्ध प्रवासी जनों को राशन दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त अब तक 1.58 लाख नए tamporary राशन ID बना कर 3.66 लाख प्रवासियों को 2 माह का राशन जून की दो वितरण साइकल में दिया जा रहा है। अब तक 26,450 प्रवासियों को temporary राशन ID जारी कर राशन दिया जा चुका है। 1 जून से 11 जून तक, सामान्य वितरण सामग्री और चावल दोनों वितरित हो रहा है। अब तक 1.03 करोड़ परिवारों के 4.34 करोड़ लोगों को 2.48 लाख MT राशन (गेहूँ और चावल) तथा 10218 MT चना वितरण हुआ। वितरण रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 1 मई से राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी लागू किया गया।
अब तक 2.39 लाख अंतःजनपदीय, 18424 अंतर्जनपदीय लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय पोर्टबिलिटी का लाभ लिया।
दिव्यांग/निशक्त जनों तथा हाट्स्पाट में कम्प्लीट लॉक डाउन की स्थिति में राशन की होम डिलिवरी की जा रही है। अब तक 3162 दिव्यांग/निशक्त जनों के परिवारों को राशन की होम डिलिवरी की गई।
———